• 19 April 2024

रूद्राभिषेक

शिवलिंग पर क्या चढायें :-

Dr.R.B.Dhawan (Astrological Consultant)

शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से, किस प्रकार का लाभ मिलता है ? यह शिवपुराण में विस्तार से वर्णित है। शिव पुराण के अनुसार किस द्रव्य से अभिषेक करने से क्या फल मिलता है, अर्थात आप जिस उद्देश्य की पूर्ति हेतु रुद्राभिषेक करा रहे हैं, उसके लिए किस द्रव्य का इस्तेमाल करना चाहिए इस का उल्लेख शिव पुराण में विस्तार से किया गया है, उसका स-विस्तार विवरण प्रस्तुत कर रहा हूं :-
श्लोक :-
जलेन वृष्टिमाप्नोति व्याधिशांत्यै कुशोदकै
दध्ना च पशुकामाय श्रिया इक्षुरसेन वै।
मध्वाज्येन धनार्थी स्यान्मुमुक्षुस्तीर्थवारिणा।
पुत्रार्थी पुत्रमाप्नोति पयसा चाभिषेचनात।।
बन्ध्या वा काकबंध्या वा मृतवत्सा यांगना।
जवरप्रकोपशांत्यर्थम् जलधारा शिवप्रिया।।
घृतधारा शिवे कार्या यावन्मन्त्रसहस्त्रकम्।
तदा वंशस्यविस्तारो जायते नात्र संशयः।
प्रमेह रोग शांत्यर्थम् प्राप्नुयात मान्सेप्सितम।
केवलं दुग्धधारा च वदा कार्या विशेषतः।
शर्करा मिश्रिता तत्र यदा बुद्धिर्जडा भवेत्।
श्रेष्ठा बुद्धिर्भवेत्तस्य कृपया शङ्करस्य च!!
सार्षपेनैव तैलेन शत्रुनाशो भवेदिह!
पापक्षयार्थी मधुना निर्व्याधिः सर्पिषा तथा।।
जीवनार्थी तू पयसा श्रीकामीक्षुरसेन वै।
पुत्रार्थी शर्करायास्तु रसेनार्चेतिछवं तथा।
महलिंगाभिषेकेन सुप्रीतः शंकरो मुदा।
कुर्याद्विधानं रुद्राणां यजुर्वेद्विनिर्मितम्।
अर्थात :-
जल से रुद्राभिषेक करने पर — वृष्टि होती है।
कुशा जल से अभिषेक करने पर — रोग, दुःख से छुटकारा मिलता है।
दही से अभिषेक करने पर — पशु, भवन तथा वाहन की प्राप्ति होती है।
गन्ने के रस से अभिषेक करने पर — लक्ष्मी प्राप्ति होती है।
मधु युक्त जल से अभिषेक करने पर — धन वृद्धि होती है।
तीर्थ जल से अभिषेकक करने पर — मोक्ष की प्राप्ति होती है।
इत्र मिले जल से अभिषेक करने से — रोग नष्ट होते हैं।
दूध से अभिषेक करने से — पुत्र प्राप्ति होगी, प्रमेह रोग की शान्ति तथा मनोकामनायें पूर्ण होती हैं।
गंगाजल से अभिषेक करने से — ज्वर ठीक हो जाता है।
दूध शर्करा मिश्रित अभिषेक करने से — सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है।
घी से अभिषेक करने से — वंश विस्तार होता है।
सरसों के तेल से अभिषेक करने से — रोग तथा शत्रुओं का नाश होता है।
शुद्ध शहद से रुद्राभिषेक करने से —- पाप क्षय होते हैं।
इस प्रकार शिव के रूद्र रूप के पूजन और अभिषेक करने से जाने-अनजाने होने वाले पापाचरण से भक्तों को शीघ्र ही छुटकारा मिल जाता है, और साधक में शिवत्व रूप “सत्यं शिवम सुन्दरम्” का उदय हो जाता है। उसके बाद शिव के शुभाशीर्वाद से सुख-समृद्धि, धन-धान्य, विद्या और संतान की प्राप्ति के साथ-साथ सभी मनोकामनायें पूर्ण होती हैं।
भूत भावन भगवान महादेव को विशेष वस्तुए अर्पण कर कृपा प्राप्त करें :-
भगवान शिव बहुत भोले हैं, वे अपने भक्तों के दु:ख और तकलीफों को देख नहीं पाते, भक्त के आंसू महादेव को बहुत ही जल्द पिघला भी देते हैं। महादेव की इसी खूबी की वजह से भक्त उन्हें भोलेनाथ भी कहते हैं। भोलेनाथ को सोमवार का दिन अत्यंत प्रिय है, सोमवार के दिन शिव पूजा का महत्व भी बहुत बढ़ जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर सोमवार और त्रयोदशी के दिन श्रद्धा भावना के साथ शिव आराधना की जाए तो जातक को महादेव की कृपा अवश्य प्राप्त होती है।
हिन्दू धर्म में हर देवी-देवताओं की पूजा करने के कुछ विशिष्ट विधान बतायेगा गये हैं, जैसे माना जाता है कि, भगवान कृष्ण की पूजा में माखन-मिश्री का भोग अवश्य लगाना चाहिए, वैसे ही गणेश जी को मोदक अत्यंत प्रिय है, इसलिए उनकी पूजा में मोदक का भोग अवश्य लगता है। इष्ट देव को प्रसन्न करने के लिए ऐसी ही अनेक पूजा विधियां हैं।
ऐसे ही महादेव को प्रसन्न करने के भी अनेक उपाय मौजूद हैं, जिनका उल्लेख शिव पुराण में मिलता है :-
1- शिव पुराण के अनुसार जातक अगर धन लाभ या संपत्ति लाभ प्राप्त करना चाहता है तो, उसे शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाने चाहिए, इससे अवश्य ही शुभ फल प्राप्त होगा।
2- भगवान शिव को तिल अर्पित करने से समस्त पापों का नाश होता है, यह उपाय कर्मक्षय करने में बहुत लाभदायक है।
3- अगर लंबे समय से कोई परेशानी चल रही है, या घर में सुख-समृद्धि बाधित है तो, शिवलिंग पर जौ चढ़ाएं, इससे अवश्य ही परेशानी दूर होती है।
4- संतान की कामना करते हैं तो, शिवलिंग पर गेहूं चढ़ायें, इसके अलावा सुयोग्य पुत्र की प्राप्ति हेतु शिवलिंग पर धतूरे के फूल अर्पित करें, महादेव आपकी प्रार्थना अवश्य सुनेंगे।
5- अगर परिवार के किसी सदस्य को तेज बुखार अपनी चपेट में लिए हुए है तो, शिवलिंग पर जल अर्पित करें। इस समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
6- पढ़ाई में तेज होने के लिए या मस्तिष्क को मजबूत करने के लिए दूध में चीनी मिलाकर भगवान शिव को चढ़ायें
7- शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाना शुभदायी होता है, ऐसा करने से सभी सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है।
8- शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करने से मनुष्य को भौतिक सुखों के साथ-साथ मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।
9- अगर किसी को टी. बी. या मधुमेह की समस्या परेशान कर रही है तो, उसे शिवलिंग पर शहद अर्पित करना चाहिये। अवश्य ही राहत मिलेगी।
10- शारीरिक दु:ख और दुर्बलता से मुक्ति पाने के लिये शिवलिंग पर गाय के दूध से बना शुद्ध देसी घी चढ़ावें लंबी उम्र की कामना हेतु दूर्वा से भगवान शिव की पूजा करें।
11- शिवलिंग पर आक के फूल चढ़ाने और शिव पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह सांसारिक बाधाओं को दूर करता है।
12- शमी के पेड़ के पत्तों को शिवलिंग पर चढ़ाने और शिव पूजा करने से मनुष्य जीवन के दुखों से मुक्ति प्राप्त करता है, और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

For Telephonic Consultation & Best Remedy : www.shukracharya.com
Mob : 09810143516, 09155669922
—————————————————-
मेरे और लेख देखें :- shukracharya.com, aapkabhavishya.com, rbdhawan.wordpress.com पर।